आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा कोई बेईमान चेहरा
मंच पर जब ईमानदारी की बात करता है
तो लगता है इस कोढ़ में कोई खाज पलता है
वे सुनाते है हम गूंगे बहरों की तरह सुनते है
अपने माननीय को बड़ी शिद्दत से चुनते है
व्यक्ति से ज्यादा अपराधी कहीं व्यवस्था है
उदार होते विश्व की अब यही अवस्था है
पेट के साँचे के बाहर यह भूख की दुनिया
गोदाम से निकलकर शोरूम में सज रही है
विज्ञापन के रंगीन संगीत में बज रही है
जमीन छोड़कर कोई जमीन बनाने की जुगत है
विदीर्ण होते परिवेश के नरक में यही भुगत है
अपने सर पर जब अपनी ही बनायीं छत गिरती है
खुद की संगीन जब अपने सीने को चीरती है
अपने बचाव में बनाए गए सभी हथियार
जब उलटकर खुद अपने पर ही चलते है
तब हम किसी क्रांति के साँचे में ढलते है
जब व्यक्ति और समाज का ढांचा
मूल्यहीन सत्ता के बोझ से चरमराता है
व्यवस्था का ढूह टूटन में भरभराता है
जिंदगी के कोने में कोई उम्मीद जगती है
टूटे हुए साज पर कोई नयी राग बजती है
खंडहर में कोई नयी इमारत सजती है ।
अनिल कुमार शर्मा
०३/०६/२०१६
मंच पर जब ईमानदारी की बात करता है
तो लगता है इस कोढ़ में कोई खाज पलता है
वे सुनाते है हम गूंगे बहरों की तरह सुनते है
अपने माननीय को बड़ी शिद्दत से चुनते है
व्यक्ति से ज्यादा अपराधी कहीं व्यवस्था है
उदार होते विश्व की अब यही अवस्था है
पेट के साँचे के बाहर यह भूख की दुनिया
गोदाम से निकलकर शोरूम में सज रही है
विज्ञापन के रंगीन संगीत में बज रही है
जमीन छोड़कर कोई जमीन बनाने की जुगत है
विदीर्ण होते परिवेश के नरक में यही भुगत है
अपने सर पर जब अपनी ही बनायीं छत गिरती है
खुद की संगीन जब अपने सीने को चीरती है
अपने बचाव में बनाए गए सभी हथियार
जब उलटकर खुद अपने पर ही चलते है
तब हम किसी क्रांति के साँचे में ढलते है
जब व्यक्ति और समाज का ढांचा
मूल्यहीन सत्ता के बोझ से चरमराता है
व्यवस्था का ढूह टूटन में भरभराता है
जिंदगी के कोने में कोई उम्मीद जगती है
टूटे हुए साज पर कोई नयी राग बजती है
खंडहर में कोई नयी इमारत सजती है ।
अनिल कुमार शर्मा
०३/०६/२०१६
No comments:
Post a Comment