मित्र जो तुम्हारे मन में है
क्या उसे उसी तरह कह दोगे
कहकर क्या जिन्दा रह लोगे
मैं तो कफ़न में से बोल रहा हूँ
कब्र में जिंदगी टटोल रहा हूँ
कुछ कटे हुए अब हाथ है
कुछ बँधे हुए से पाँव है
ये थके थके से गांव है
जहाँ रोज कोई जिंदगी मरती है
विकास के दानव से डरती है
लोकल विलेज को ग्लोबल विलेज खा रहा है
मेरा देश किधर से किधर जा रहा है
इस नरक का ग़ज़ल कौन गा रहा है
अब तो कान पक गए हैं
इस चमक में फटे पांव ढक गए हैं
खेतों में मौत की फसल उग रही है
चमकती अर्थव्यवस्था जिंदगी चुग रही है
लगता है कोई कस्ती डूब रही है|
अनिल कुमार शर्मा
20/04/2016
क्या उसे उसी तरह कह दोगे
कहकर क्या जिन्दा रह लोगे
मैं तो कफ़न में से बोल रहा हूँ
कब्र में जिंदगी टटोल रहा हूँ
कुछ कटे हुए अब हाथ है
कुछ बँधे हुए से पाँव है
ये थके थके से गांव है
जहाँ रोज कोई जिंदगी मरती है
विकास के दानव से डरती है
लोकल विलेज को ग्लोबल विलेज खा रहा है
मेरा देश किधर से किधर जा रहा है
इस नरक का ग़ज़ल कौन गा रहा है
अब तो कान पक गए हैं
इस चमक में फटे पांव ढक गए हैं
खेतों में मौत की फसल उग रही है
चमकती अर्थव्यवस्था जिंदगी चुग रही है
लगता है कोई कस्ती डूब रही है|
अनिल कुमार शर्मा
20/04/2016
No comments:
Post a Comment