अमलतास की खिली कली सी
पीली सरसों के फूलों सी
पंकज पंखुरियों के अधरों में
मुक्ता माला की दन्तावलियां
कुछ बिहस रहे रस भींगे से
मोहक मधुर रंग राग भरे
मन मयूर नाच रहा है
अतिशय आनंदित अनुराग भरे
मधुघट सी मदहोश प्रिये
नयनों के दो प्यालों से
काले केशों के व्यालों से
विष आहत कर देती हो
मैं मुर्क्षित तेरे आकर्षण में
हर पल खींचता आता हूँ
प्रकृति तुम्हारी माया में
पाशबद्ध जी जाता हूँ
अनिल कुमार शर्मा 23/09/2014
पीली सरसों के फूलों सी
पंकज पंखुरियों के अधरों में
मुक्ता माला की दन्तावलियां
कुछ बिहस रहे रस भींगे से
मोहक मधुर रंग राग भरे
मन मयूर नाच रहा है
अतिशय आनंदित अनुराग भरे
मधुघट सी मदहोश प्रिये
नयनों के दो प्यालों से
काले केशों के व्यालों से
विष आहत कर देती हो
मैं मुर्क्षित तेरे आकर्षण में
हर पल खींचता आता हूँ
प्रकृति तुम्हारी माया में
पाशबद्ध जी जाता हूँ
अनिल कुमार शर्मा 23/09/2014
No comments:
Post a Comment