शब्दों में कुछ अर्थ पहन कर
विचित्र अंदाज़ में इतराता हूँ
अनर्थ की मेड़ पर
मुरझाये पुष्प की तरह छितराता हूँ
जड़ से लेकर पत्ती तक
ध्वनि चित्र बनाता हूँ
समीर समेटे तेरे कर्णपटह तक आता हूँ
दोस्त अपने अंदाज़ में कुछ गाता हूँ
महक उतनी नहीं है जितनी चाहिए
जिससे कि मिज़ाज़ खुशनुमा हो
इस दर्द के दौर में कौन है
जिसे आह की भाषा नहीं आती
पीड़ा की परिभाषा नहीं आती
उम्मीद गुजर जाने के बाद भी
फिर से उसे आने की आशा नहीं आती
विगत स्वप्न के आकर्षण की
कोई अभिलाषा नहीं आती
संवेदित अधरों के कोनों पर
पुनः पुनः प्रत्याशा नहीं आती ।
अनिल कुमार शर्मा 12/09/2014
विचित्र अंदाज़ में इतराता हूँ
अनर्थ की मेड़ पर
मुरझाये पुष्प की तरह छितराता हूँ
जड़ से लेकर पत्ती तक
ध्वनि चित्र बनाता हूँ
समीर समेटे तेरे कर्णपटह तक आता हूँ
दोस्त अपने अंदाज़ में कुछ गाता हूँ
महक उतनी नहीं है जितनी चाहिए
जिससे कि मिज़ाज़ खुशनुमा हो
इस दर्द के दौर में कौन है
जिसे आह की भाषा नहीं आती
पीड़ा की परिभाषा नहीं आती
उम्मीद गुजर जाने के बाद भी
फिर से उसे आने की आशा नहीं आती
विगत स्वप्न के आकर्षण की
कोई अभिलाषा नहीं आती
संवेदित अधरों के कोनों पर
पुनः पुनः प्रत्याशा नहीं आती ।
अनिल कुमार शर्मा 12/09/2014
No comments:
Post a Comment