अनशनबाज़ी
किसी के लिए भूख समस्या है
तो किसी के लिए समाधान है
भरे पेट वाले भूख का अभ्यास करते है
भूखे लोग पेट भरने का प्रयास करते है
भूख के कई आकार और प्रकार है
किसी के लिए यह हथियार है
किसी के लिए धंधा व्यापार है
भूख डराती है
जिताती और हराती है
पापी पेट का सवाल है
दंगा और बवाल है
भूख लगती है और लगायी जाती है
इससे समस्या बुलाई और भगायी जाती है
किसी को भूख लगती है तो खाना मांगता है
किसी को भूख लगती है तो दिल्ली भागता है
जैसे दंगा फसाद का मौसम होता है
वैसे ही भूखबाज़ी का मौसम होता है
जन समस्याओं को खाता हुआ वह आदमी
एक जबरदस्त भूख गढ़ रहा है
भूख से लड़ रहा है
उसके लिए यह आज़ादी आधी है
गज़ब का अनशनबाज़ी है
अनिल कुमार शर्मा
२६//०३/२०१८
किसी के लिए भूख समस्या है
तो किसी के लिए समाधान है
भरे पेट वाले भूख का अभ्यास करते है
भूखे लोग पेट भरने का प्रयास करते है
भूख के कई आकार और प्रकार है
किसी के लिए यह हथियार है
किसी के लिए धंधा व्यापार है
भूख डराती है
जिताती और हराती है
पापी पेट का सवाल है
दंगा और बवाल है
भूख लगती है और लगायी जाती है
इससे समस्या बुलाई और भगायी जाती है
किसी को भूख लगती है तो खाना मांगता है
किसी को भूख लगती है तो दिल्ली भागता है
जैसे दंगा फसाद का मौसम होता है
वैसे ही भूखबाज़ी का मौसम होता है
जन समस्याओं को खाता हुआ वह आदमी
एक जबरदस्त भूख गढ़ रहा है
भूख से लड़ रहा है
उसके लिए यह आज़ादी आधी है
गज़ब का अनशनबाज़ी है
अनिल कुमार शर्मा
२६//०३/२०१८