Saturday, 12 May 2018

यह सच है
कुत्ते भौंकते है
काटते है
तलवे चाटते है
लेकिन वफादार होते है
दुम हिलाते है
हाँ में हाँ मिलाते हैं
जूते  चबाते हैं
कुत्ते युधिष्ठिर के धर्म की तरह होते है
दुत्कारने पर काटते है
पुचकारने पर दुम हिलाते हैं
आखिरी समय तक साथ निभाते है
कुछ लोग पालतू कुत्तो की तरह होते हैं
इशारों पर नाचते हैं
भौकते हैं काटते हैं
तलवे चाटते हैं
बिन बुलाये चले आते है
भगाने पर जाते हैं
अब जमाना इतना सुधरा है
आदमी कुत्ते से भी गया गुजरा है |
अनिल कुमार शर्मा
13/05/2018